नई दिल्ली, अगस्त 3 -- हर साल लाखों श्रद्धालु भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक पवित्र धाम केदारनाथ के दर्शन के लिए यात्रा करते हैं। हालांकि, कई लोग बजट की सही जानकारी न होने के कारण केदारनाथ नहीं जा पाते। अगर आप सावन के पावन महीने में बाबा केदार के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं, तो हम आपको कम बजट में केदारनाथ यात्रा का पूरा रूट प्लान और खर्च की जानकारी देने जा रहे हैं। आप अपना ट्रैवल प्लान कैसे बना रहे हैं, केदारनाथ की यात्रा और बजट इस बात पर निर्भर करता है।दिल्ली से केदारनाथ जाने के लिए ट्रेन की सुविधा दिल्ली से हरिद्वार तक ट्रेन मिलेगी और इसमें अगर आप जनरल से जाते हैं, तो किराया लगभग 150 से 250 रुपये तक हो सकता है। वहीं स्लीपर क्लास का किराया करीब 250 से 450 रुपये पड़ेगा। फिर हरिद्वार से सोनप्रयाग बस से जाएं, बस का किराया 600 स...