रसूलाबाद (कानपुर देहात), मार्च 8 -- यूपी के कानपुर देहात में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दिल्ली से दोस्त की शादी में शामिल होने आया एक युवक डीजे पर डांस करते-करते अचानक से जमीन पर गश खाकर गिर गया। युवक के अन्य दोस्तों की नजर जब उस पर पर पड़ी तो उसे होश में लाने की कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं उठा। युवक को तुरंत ही नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक के दोस्त शव लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए, जबकि विवाह की रस्में सादगी से पूरी कर दुल्हन की विदाई कर दी गई। भवनपुर गांव के मजरा मनकी निवासी सुनील कुमार ने अपनी पुत्री सोनम की शादी इटावा के अड्डा भगवान निवासी मनी कुशवाहा पुत्र कमल सिंह से तय की थी। दूल्हा मनी दिल्ली में निजी नौकरी करता है। शनिवार रात इटावा से बारात मनकी पहुंची थी। शादी में शामिल होने दिल्ली के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.