नई दिल्ली, मार्च 7 -- विश्व कप फाइनल के चलते तीन गुना हुआ विमान किराया नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। अहमदाबाद में होने वाले टी-20 विश्व कप फाइनल के लिए बड़ी संख्या में लोग दिल्ली से जा रहे हैं। टिकटों की भारी मांग के बीच सभी विमान कंपनियों ने सात मार्च को टिकटों के दाम लगभग तीन गुना कर दिए। सामान्य दिनों में जहां चार हजार रुपये में दिल्ली से अहमदाबाद तक विमान यात्रा होती है, वहीं शनिवार को इसकी कीमत 10 से 13 हजार रुपये तक रही। इसे ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे द्वारा एक विशेष रेलगाड़ी शनिवार रात साबरमती के लिए रवाना की गई। इससे लगभग डेढ़ हजार यात्रियों ने सफर किया।अहमदाबाद स्थित नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में टी-20 विश्व कप का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को खेला जाएगा। शाम को शुरू होने वाले इस क्रिकेट मैच के लिए बड़ी संख्या में...