गाजीपुर, जून 1 -- रेवतीपुर। दिल्ली से करीब एक माह पूर्व अपहृत की गई एक किशोरी को सोमवार को उतरौली गांव से बरामद कर लिया गया। दिल्ली पुलिस और रेवतीपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अपहरण के आरोपी युवक को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली के बदरपुर थाना क्षेत्र में 21 अप्रैल को एक व्यक्ति ने नाबालिग बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि उनके पड़ोस में रहने वाला युवक सेराज खान उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। सोमवार को दिल्ली के बदरपुर थाने से एसआई गीतम सिंह, आरक्षी हिमांशी और आरक्षी विपिन की एक टीम गाजीपुर पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से, संयुक्त टीम ने मोबाइल सर्विलांस के जरिए आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद जमानियां के उतरौली गांव में छापेमारी कर आरोपी सेराज खान और अपहृत किशोरी नि...