भागलपुर, जून 21 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। दिल्ली के साकेत न्यायालय परिसर में पेशी के लिए लाए गए पश्चिम बंगाल के मालदा जिला निवासी शातिर चोर उदय मंडल पुलिसकर्मियों को चकमा देकर 18 जून को फरार हो गया था। शनिवार को जीआरपी की टीम ने शातिर को नाटकीय घटनाक्रम में सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, दक्षिण दिल्ली के एक पुलिस स्टेशन इलाके में उसे चोरी के 10 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया था। वह दो माह से जेल में बंद था। न्यायालय में पेशी के दौरान वह फरार हो गया। फरार होने के बाद वह ब्रहमपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन से मालदा के लिए रवाना हो गया। यह भी पढ़ें- दिल्ली साकेत कोर्ट से फरार शातिर चोर भागलपुर में धराया सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन के पास पहुंचने पर वह एक यात्री से मोबाइल लेकर दिल्ली में रहने वाले अपने एक साथी को कॉल किया कि...