बागपत, अगस्त 21 -- बागपत। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को जिला विकास कार्य अनुश्रवण समिति 'दृष्टि' की बैठक वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्यमंत्री केपी मलिक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले में चल रहे विकास कार्यों और शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। राज्यमंत्री केपी मलिक ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय से पहुंचे। बैठक में पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान लंपी बीमारी की रोकथाम को लेकर जिले में की जा रही तैयारियों की जानकारी ली गई। राज्यमंत्री ने पशुओं का समय से टीकाकरण कराने और पशुपालकों को बीमारी से बचाव के उपायों की जानकारी देने के निर्देश दिए। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत परियोजना अलंकार की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों से विद्...