शामली, फरवरी 10 -- दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भारसी मोड़ के पास एक बड़ा सड़क हादसा टल गया, जब एक अनियंत्रित कार पहले सड़क किनारे खड़ी दूसरी गाड़ी से टकराकर और फिर नजदीकी एक दुकान में घुस गई। इस घटना में केवल कार चालक को मामूली चोटें आई है। मंगलवार को घटना तब हुई जब हरियाणा झज्जर निवासी नितिन कुमार हरिद्वार से लौट रहा था। भारसी मोड़ के निकट उसकी कार अचानक नियंत्रण खो बैठी। कार ने पहले सड़क किनारे खड़ी एक अन्य वाहन को जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह काफी क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद वह सीधे एक रोडसाइड दुकान में जा घुसी। गनीमत रही कि उस वक्त दुकान या उसके आसपास कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। इस भयंकर हादसे को देखकर सैकड़ो लोग मौके पर जमा हो गए। और घटनास्थल पर पहुंचकर घायल चालक को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। कार चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.