गाज़ियाबाद, सितम्बर 9 -- लोनी। दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर बलराम नगर विद्युत उपकेंद्र के सामने नाले के ओवरफ्लो होने से जलभराव की समस्या हो गई है। तीन दिन बीतने के बाद भी हालात जस के तस हैं। इससे मार्ग पर राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर बलराम नगर विद्युत उपकेंद्र के सामने हुए जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आर्य नगर निवासी आसिफ ने बताया कि पहले बारिश के दौरान ही जलभराव की समस्या होती थी, लेकिन अब नाले के ओवरफ्लो होने के बाद गंदा पानी मार्ग पर फैल रहा है। जिसके चलते आस पास कॉलोनियों में रहने वाले लोग और राहगीर दयनीय स्थिति से गुजर रहे है। बलराम नगर निवासी रोहित ने कहा कि विद्युत उपकेंद्र में जाने वाले लोग गंदे पानी से गुजरने को विवश है। गंद पानी से हो रहे ज...