नई दिल्ली, जुलाई 19 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली सरकार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'हर घर तिरंगा-2026' अभियान के तहत 15 लाख से ज्यादा राष्ट्रीय ध्वज वितरित करेगी। इस अभियान में दिल्ली के स्वयं सहायता समूहों को महत्वपूर्ण भागीदार बनाया गया है। दिल्ली सरकार पात्र स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से करीब दो लाख राष्ट्रीय ध्वज तैयार कराएगी। इन समूहों से तैयार किए गए तिरंगों का उपयोग इस अभियान में किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सरकार का उद्देश्य विकास और जनभागीदारी को साथ लेकर आगे बढ़ना है। स्वयं सहायता समूहों को 'हर घर तिरंगा' अभियान से जोड़कर दिल्ली सरकार सामुदायिक संस्थाओं को मजबूत करने, आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और नागरिकों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। यह भी पढ़ें- दिल्ली फिर...