नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- राशन कार्ड से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का सामना कर रहे लोगों को एक बड़ी राहत देते हुए दिल्ली सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ऐसे लोगों की परेशानियों को हल करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा विशेष 'जन सुनवाई कैंप' का आयोजन किया जा रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने गुरुवार को बताया कि इन कैंपों में जाकर आम नागरिक, राशन कार्ड से जुड़ी किसी भी समस्या को लेकर अपना शिकायती आवेदन दे सकता है और उसका समाधान पा सकता है। मंत्री सिरसा ने बताया कि ये कैंप 2 मई से हर शनिवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रत्येक जिला कार्यालय में सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि राशन कार्ड से जुड़े सभी मामलों के निपटान के लिए व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.