नई दिल्ली, फरवरी 20 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि 27 वर्ष बाद दिल्ली में भाजपा की संवेदनशील सरकार आई है, जिसके जनता दरबार के द्वार आम नागरिकों के लिए हर वक्त खुले हैं। उन्होंने कहा कि गत वर्ष बनी सरकार की उपलब्धि यह है कि इसमें दायित्व बोध है, यह सरकार जिम्मेदारी उठाती है। यह हर मुद्दे पर जनता के प्रति जवाबदेह है और आगे भी रहेगी। सचदेवा ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों ने सीवर व्यवस्था को पूरी तरह ठप कर दिया था। लेकिन, भाजपा सरकार ने पहले ही वर्ष में इस स्थिति को काबू किया और स्थिति सुधर रही है। सरकार ने एक ही वर्ष में दिल्लीवालों के लिए लगभग एक हजार नई इलेक्ट्रिक बस उपलब्ध करवाई हैं। सचदेवा ने आरोप लगाया कि पू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.