नई दिल्ली, जून 15 -- दिल्ली सरकार जल्द 'एक पेड़ मां के नाम - दिल्ली मेगा वृक्षारोपण अभियान 2026' की शुरुआत करने जा रही है। इस अभियान के तहत दिल्लीभर में 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को इसकी तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इसमें अभियान की रूपरेखा, जन-भागीदारी, डिजिटल प्लेटफॉर्म, पौधारोपण लक्ष्यों और विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

पहला चरण मुख्यमंत्री के अनुसार अभियान का पहला चरण 22 जून को डिजिटल शुभारंभ के रूप में आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री द्वारा ई-फॉरेस्ट ग्रीन ड्राइव पोर्टल और अभियान का आधिकारिक वीडियो लॉन्च किया जाएगा। साथ ही पूरे शहर में डिजिटल और सोशल मीडिया आधारित जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत होगी। 22 जून से 4 जुलाई तक व्यापक प्रचार-प्रस...