दिल्ली, जून 4 -- दिल्ली के मालवीय नगर में होटल हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली सरकार में पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि रेखा गुप्ता सरकार ने अपनी ब्रेड ऐंड ब्रेकफास्ट (B&B) पॉलिसी को वापस ले लिया है। सरकार ने कहा कि इस इस नीति के तहत चलने वाले सभी होटलों की समीक्षा की जाएगी।पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने क्या बताया दिल्ली होटल हादसे के बाद दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि हम ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट योजना को आधिकारिक तौर पर वापस लेने जा रहे हैं और इस योजना के तहत लाइसेंस पाने वाले सभी होटलों और प्रतिष्ठानों की जांच की जाएगी। जांच के बाद आगे फैसला लिया जाएगा कि इस योजना को आगे बढ़ाना है या नहीं।नियम का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई मालवीय नगर हादसे में 21 मौतों के बाद दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ...