नई दिल्ली, जुलाई 4 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। दिल्ली सरकार 7 जुलाई से पौधरोपण अभियान की शुरुआत करेगी। अभियान की शुरुआत केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। इसके बाद दिल्ली सरकार जनता के सहयोग से विभिन्न इलाकों में 70 लाख पौधे लगाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली सरकार ने राजधानी में 70 लाख पौधे लगाने का जो वादा किया था, उसे अब जनभागीदारी से पूरा करने का समय आ गया है। उन्होंने बताया कि ग्रीन ड्राइव पोर्टल शुरू हो चुका है, जहां लोग पौधरोपण के लिए स्लॉट बुक कर सकते हैं। मुफ्त पौधे प्राप्त कर सकते हैं, सामुदायिक अभियान के लिए 'वृक्ष रथ' बुला सकते हैं और 'दिल्ली ग्रीन वॉरियर' के रूप में पंजीकरण करा सकते हैं। यह भी पढ़ें- 70 लाख पैधारोपण करेगी दिल्ली सरकार यह भी पढ़ें- Auraiya News: 12 जुलाई को जिले में लगेंगे पांच लाख पौध...