नई दिल्ली, मार्च 16 -- दिल्ली सरकार जल्द ही हिंदी अकादमी के पिछले कई साल से नहीं दिए गए पुरस्कारों की घोषणा करेगी। इसके लिए दिल्ली सरकार ने एक समिति बनाई है जो उपयुक्त लोगों का चयन इसके लिए करेगी।ज्ञात हो कि आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में हिंदी अकादमी द्वारा घोषित पुरस्कारों को अब तक साहित्यकारों को नहीं प्रदान किया गया है।इस बारे में दिल्ली सरकार के कला संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि पिछले चार साल से कोई अवार्ड हिंदी अकादमी की तरफ से नहीं दिया गया। इसे हमने नहीं रोका है। पिछली सरकार इसको लेकर केवल नकली घोषणाएं कर रही थी। किसी को अवार्ड नहीं दे रही थी। तो आखिर ये नकली घोषणाएं किसके लिए कर रहे थे।कपिल मिश्रा ने कहा कि हम लोगों ने चारो साल से वह अवार्ड जो दिए नहीं गए थे उसके लिए एक कमेटी बनाई है। वह कमेटी उपयुक्त लोगों क...