नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- दिल्ली सरकार ने अपने सभी विभागों को बायोमेट्रिक अटेंडेंस शुरू करने का आदेश दिया है। अब कर्मचारियों को सुबह 9:30 बजे तक ऑफिस पहुंचकर अपनी अटेंडेंस लगानी होगी। यह नियम सबके लिए है, चाहे वो एडिशनल चीफ सेक्रेटरी, प्रिंसिपल सेक्रेटरी और सेक्रेटरी स्तर के अधिकारी हों या बाकी कर्मचारी। समय का पालन करना अब सबके लिए जरूरी होगा। सरकार ने सभी विभागों को बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम इंस्टॉल करने के निर्देश जारी किए हैं। सरकार ने इसे सख्ती के साथ लागू करने के निर्देश भी जारी किए हैं जिससे अनुशासन और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। वर्तमान में, सेक्रेटरी स्तर से नीचे के सभी अधिकारियों के लिए बायोमेट्रिक के जरिए अपनी अटेंडेंस दर्ज कराना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- 'अंदर 1.25 करोड़ की टॉयलेट सीट लगी हैं'... सिरसा ने 'शीशमहल' पर केजरीवाल...