नई दिल्ली, अगस्त 18 -- दिल्ली सरकार अपने कर्मचारियों के लिए जल्द ही तीन आवासीय कॉलोनियां तैयार करने जा रही है। इनमें से पहली कॉलोनी उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग (70 एकड़), दूसरी कॉलोनी कल्याण वास (30 एकड़) और तीसरी कॉलोनी दक्षिण-पूर्वी दिल्ली स्थित बहापुर में लगभग चार एकड़ में बनेगी। बहापुर में बनने वाली आवासीय कॉलोनी में आईएएस अधिकारियों के लिए टाइप-5 और टाइप-6 के 160 फ्लैट बनेंगे। इसके लिए डिजाइन तैयार कर लिया गया है। अगले सप्ताह पीडब्ल्यूडी निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी कर सकता है। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बताया कि गुलाबी बाग में मेट्रो स्टेशन के पास आवासीय कॉलोनी बनी हुई है। यह कॉलोनी बहुत पुरानी होने के चलते जर्जर हालत में पहुंच गई है। यह कॉलोनी मेट्रो स्टेशन के पास है, इसलिए दिल्ली सरकार इसे टीओडी योजना के तहत विकसित...