नई दिल्ली, जनवरी 8 -- दिल्ली में होने वाले सरकारी कार्यक्रमों के दौरान बनने वाले पकवानों के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा मेन्यू तैयार कर दिया है। जिसमें पनीर टिक्का, दाल मखनी और गुलाब जामुन जैसे शाकाहारी व्यंजनों से लेकर चिकन तंदूरी और मटन रोगन जोश जैसे मांसाहारी सामान को भी शामिल किया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली टूरिज्म एंड ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (DTTDC) ने बताया गया कि दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित होने वाले सरकारी कार्यक्रमों के दौरान केटरर को इसी आधिकारिक मेन्यू के आधार पर खाने का ऑर्डर दिया जाएगा। निगम ने बताया कि फिलहाल आउटडोर केटरर्स का पैनल बनाने का काम चल रहा है और यह मेन्यू इन्हीं केटरर्स की आसानी के लिए बनाया गया है। जिसके बाद किसी भी सरकारी आयोजन के दौरान विभाग इसी मेन्यू से ही खाने का ऑ...