नई दिल्ली, मार्च 24 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य के बजट में पिछले वर्ष के मुकाबले 137 करोड़ की आंशिक बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, सरकार ने शिक्षा के बाद स्वास्थ्य क्षेत्र को सबसे ज्यादा 13,030 करोड़ बजट दिया है, जो कुल बजट का 12.57 प्रतिशत है। बजट में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की संख्या बढ़ाकर, चार नए अस्पतालों व पांच वर्तमान अस्पतालों के विस्तार की परियोजनाएं नए वित्त वर्ष में पूरी कर स्वास्थ्य का ढांचा मजबूत करने पर जोर दिया गया है। ये परियोजनाएं पूरी होने पर दिल्ली सरकार के अस्पतालों में 6565 बेड बढ़ जाएंगे। साथ ही सरकार नवजात बच्चों को असाध्य जेनेटिक बीमारियों से बचाव के लिए अनमोल योजना शुरू करेगी। अनमोल योजना पर 25 करोड़ रुपये खर्च होगा।ज्ञात हो कि कई बच्चे असाध्य जेनेटिक बीमारियों के साथ जन्म लेते हैं। बच्चो...