दिल्ली समेत देश के सभी बड़े शहरों में सस्ती प्याज पहुंचेगी
नई दिल्ली, अगस्त 24 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। प्याज की कीमतों में लगातार वृद्धि को देखते हुए सरकार ने एहतियाती कदम उठाने तेज कर दिए हैं। सरकार ने महाराष्ट्र के नासिक से देश के बड़े शहरों तक विशेष 'कांदा एक्सप्रेस' के जरिए प्याज का स्टॉक भेजना शुरू कर दिया है। वहीं, सरकार ने बफर स्टॉक के जरिए बाजार में सस्ती प्याज बेचने का फैसला लिया है। उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने कहा कि शुरुआत में कांदा एक्सप्रेस ट्रेनों के जरिए प्याज की आपूर्ति पांच बड़े खपत वाले शहरों दिल्ली, चेन्नई, मदुरै, एर्नाकुलम और गुवाहाटी में की जाएगी। बुधवार तक तय केंद्रों तक कांदा एक्सप्रेस पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद बाजार की जरूरतों को देखते हुए दूसरी जगहों को भी शामिल किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इन शहरों में प्याज की खुदरा कीमत राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.