मथुरा, जनवरी 4 -- नववर्ष के उपलक्ष्य में दिल्ली के बुराड़ी रोड स्थित निरंकारी चौक के ग्राउंड नम्बर 8 में आयोजित विशेष सत्संग समारोह में कोसीकलां एवं मथुरा के भी निरंकारी भक्तों ने भाग लिया। सत्संग के दौरान निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज ने कहा कि नववर्ष का प्रथम दिवस हमें संतों के वचनों को सुनने और उन्हें जीवन में अपनाने का अनमोल अवसर देता है। जहां संसार वर्ष की शुरुआत मौज-मस्ती से करता है, वहीं संत-भक्त सत्य और सत्संग का मार्ग चुनते हैं। सत्संग से आरंभ हुआ जीवन हर पल निरंकार के एहसास को और अधिक दृढ़ करता चला जाता है। उन्होंने कहा कि निरंकार प्रभु को सर्वोपरि मानते हुए सेवा, सुमिरन और सत्संग को जीवन की प्राथमिकता बनायें। मीडिया सहायक किशोर स्वर्ण ने बताया कि इसमें ब्रज के भक्तों ने सतगुरु माता सुदीक्षा एवं निरंकारी राजपिता रमित के पाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.