नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- दिल्ली में डीयू के दक्षिण परिसर के पास स्थित सत्य निकेतन में पीजी के तौर पर इस्तेमाल की जा रही 5 मंजिली इमारत के ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 7 हो गई। मलबे से कुल 12 लोगों को निकालकर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जिनमें से 7 की मौत हो गई जबकि 5 अन्य का इलाज चल रहा है। घायलों में 3 की हालत नाजुक है। वहीं दिल्ली पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक को राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार कर लिया है।जान गंवाने वालों के नाम 1. अभिषेक पुत्र संतोष कुमार निवासी सोनभद्र, यूपी, उम्र 20 साल (छात्र) 2. युवराज सोनी पुत्र कन्हैया लाल सोनी निवासी दुर्ग, छत्तीसगढ़, उम्र 20 साल (छात्र) 3. पवन पुत्र विशम्भर नाथ निवासी औरैया, यूपी, उम्र 17 साल (छात्र) 4. अर्पित जहाज पुत्र भूपेन्द्र जहाज निवासी देवास, एमपी, उम्र 19 साल (छ...