मेरठ, नवम्बर 11 -- -मोहसिन दिल्ली में किराये के मकान में परिवार के रहता था, पोस्टमार्टम के बाद पहुंचा शव -पुलिस, खुफिया विभाग की टीम जांच में जुटी मेरठ, हिन्दुस्तान टीम दिल्ली के लालकिला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट में मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू इस्लामनगर निवासी मोहसिन भी मारा गया। विस्फोट के समय मोहसिन ई-रिक्शा चला रहा था। तभी विस्फोट हुआ और मोहसिन की जान चली गई। सुबह जब शव पहुंचा तो परिजनों को जानकारी मिली। पुलिस और खुफिया विभाग की टीम जांच में जुट गई है। भाई नदीम ने बताया कि मोहसिन करीब दो साल से परिवार के साथ दिल्ली में रहकर ही ई-रिक्शा चला रहा था। परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। जिस समय विस्फोट हुआ तो मोहसिन लालकिला मेट्रो स्टेशन के पास ही ई-रिक्शा चला रहा था। विस्फोट में मोहसिन की जान चली गई। शाम में विस्फोट ...