नई दिल्ली, जनवरी 1 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय को नए साल में कई नए कॉलेज और अकादमिक भवन मिलने जा रहे हैं। कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने बताया कि 2000 करोड़ रुपये से अधिक के निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। इनमें से अधिकांश 2026 में पूरे हो जाएंगे। नववर्ष के पहले कार्य दिवस पर डीयू में आयोजित संवाद कार्यक्रम में कुलपति ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों के साथ आने वाले वर्ष की योजनाओं की जानकारी दी। कुलपति ने बताया कि नए वर्ष में वीर सावरकर कॉलेज विश्वविद्यालय को मिल जाएगा। इसके अलावा कई अकादमिक भवन तैयार हो जाएंगे। विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। छात्रावास और स्वास्थ्य केंद्र की नई इमारतें भी बनकर तैयार होंगी। उन्होंने कहा कि आईओई की नई इमारत, आईओई छात्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.