लखनऊ, मई 25 -- दिल्ली विवि की गैंगरेप पीड़ित छात्रा सोमवार को सुशांत गोल्फ सिटी थाने पहुंची। महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष उसने बयान दर्ज कराए। बताया जा रहा है कि बयानों में पीड़िता ने एफआईआर की बातें दोहराई। करीब दो घंटे तक बयान दर्ज हुए। बयानों का अवलोकन एसीपी गोसाईंगंज करेंगे। इसके बाद मंगलवार को पीड़िता के पुलिस कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी। उधर, मुकदमा दर्ज होने के बाद से जौनपुर में जलालपुर के बहरीपुर गांव निवासी शिवम यादव उसका रिश्तेदार सनी व तीसरा आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हैं। तीनों के घरवाले भी भागे हुए हैं। पुलिस उनके रिश्तेदारों और मिलने वालों के संपर्क में है। इसके अलावा पुलिस जौनपुर, बनारस, गाजीपुर समेत पूर्वांचल के कई जनपदों में आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों ने जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है। ...