नई दिल्ली, मई 2 -- दिल्ली विधानसभा में आगामी 6 मई को एक विशेष 'म्यूजिकल राम कथा' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस बात की जानकारी विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) विजेंद्र गुप्ता ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि विधानसभा परिसर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य प्रस्तुति प्रख्यात कवि और श्रीराम कथा वाचक कुमार विश्वास करेंगे, इस दौरान वह अपने लोकप्रिय व्याख्यान 'अपने-अपने राम' के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। उन्होंने कहा कि, यह प्रस्तुति न केवल एक आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करेगी, बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी बढ़ावा देगी और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता को सुदृढ़ करेगी।कई मंत्री व प्रमुख हस्तियां भी होंगी शामिल अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस भव्य आयोजन के लिए केंद्र सरकार के कई के मंत्रियों, दिल्ली कैबिनेट के मंत्रियो...