वार्ता, जनवरी 1 -- दिल्ली विधानसभा में देश के 2 विभूतियों की फोटो लगेगी। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इन फोटो का अनावरण करेंगे। गुप्ता ने बताया कि इस मौके पर 'भारत माता' शीर्षक से प्रकाशित एक विशेष कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया जाएगा। दिल्ली विधानसभा सदन में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की फोटो लगेगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन जनवरी को इन चित्रों का अनावरण करेंगे। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन चित्रों की स्थापना विधानसभा सदन में की जाएगी, जो भारतीय लोकतंत्र, शिक्षा, संस्कृति एवं सार्वजनिक जीवन में इन दोनों महान राष्ट्रनायकों के अतुलनीय योगदान के प्रति गहन सम्मान और स्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.