नई दिल्ली, मार्च 6 -- दिल्ली विधानसभा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर विशेषाधिकार समिति की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग की उनकी मांग को अस्वीकार कर दिया है। समिति ने आप प्रमुख को 'फांसी घर' से संबंधित मामले में शुक्रवार को तलब किया है। पत्र में विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष ने केजरीवाल की लाइव स्ट्रीमिंग की मांग पर आश्चर्य व्यक्त किया है। केजरीवाल 10 साल से भी अधिक समय तक विधानसभा के सदस्य रहे हैं और विशेषाधिकार समिति की कई बैठकों में भाग ले चुके हैं।विशेषाधिकार समिति की कार्यवाही गोपनीय दिल्ली विधानसभा सचिवालय के पत्र में लिखा गया है कि अध्यक्ष के निर्देशानुसार, विशेषाधिकार समिति की कार्यवाही गोपनीय है। नियमों के अनुसार इसके सीधे प्रसारण की अनुमति नहीं है। पत्र में आगे कहा गया है कि विशेषाधिकार समिति की बैठक का संसद या ...