नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- नई दिल्ली। राज्य विधानसभाओं को सशक्त बनाने के लिए दिल्ली के नेशनल लेजिस्लेटिव इंडेक्स पहल को सिक्किम का समर्थन मिला। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने इस इंडेक्स के प्रति अपना समर्थन जताया है। इस संबंध में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता को पत्र लिखकर उन्होंने इस पहल को दूरदर्शी और उपयोगी बताया। यह इंडेक्स एक संरचित और तुलनात्मक ढांचा है, जिसके माध्यम से विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं के कार्य प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा। इसमें बैठकें, कार्य घंटे, बहस की उत्पादकता और समितियों की प्रभावशीलता जैसे मानकों को शामिल किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...