नई दिल्ली, मार्च 23 -- दिल्ली विधानसभा के सोमवार से शुरू होने वाले बजट सत्र के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। माना जा रहा है कि सोमवार को दिल्ली का आर्थिक सर्वेक्षण सदन में रखा जाएगा। इसमें सरकार दिल्ली के विकास का लेखा-जोखा प्रस्तुत करेगी। मंगलवार को सदन में बजट पेश होने की संभावना है। राजधानी की सत्ता से लंबे समय तक बाहर रहने वाली भाजपा के दूसरे बजट पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। विधानसभा सूत्रों के मुताबिक बजट सत्र के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने शनिवार को ही तैयारियों का जायजा लिया था। दिल्ली विधानसभा का संचालन इस बार पहले से ज्यादा आधुनिक और डिजिटलीकृत होने की संभावना है। विधायकों के लिए विधान साथी चैटबॉट की सुविधा रहेगी। यह भी पढ़ें- आतिशी की दिल्ली सरकार को वॉर्निंग, 4 विधायकों का निलंबन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.