नई दिल्ली, मार्च 24 -- दिल्ली विधानसभा और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल के जरिये दी गई धमकी में विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने की बात कही गई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को सुबह 7:28 बजे सबसे पहले दिल्ली विधानसभा की ईमेल पर धमकी भरा मेल आया। उसके बाद 7:49 बजे पर स्पीकर विजेंद्र गुप्ता की ईमेल पर धमकी भरा ईमेल मिला। धमकी वाले ईमेल में दिल्ली के LG तरनजीत संधू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और साथ में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के नामों का भी जिक्र है। बम की धमकी की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस के अधिकारी बम और डॉग स्क्वॉड के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने विधासनभा परिसर के ...