नई दिल्ली, जनवरी 9 -- दिल्ली विधानसभा में शुक्रवार को भी बीजेपी और आप विधायकों के बीच जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। एक टिप्पणी को लेकर अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आप विधायक संजीव झा को मार्शल आउट कर दिया। शीतकालीन सत्र के पांचवें और आखिरी दिन प्रदूषण के मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे से तीखी बहस करते नजर आए। अध्यक्ष के निर्देश के बाद मार्शल के जरिए संजीव झा को बाहर निकलवा दिया गया और उन्हें पूरे दिन की कार्यवाही के लिए भी निलंबित किया गया। दरअसल आप विधायक बार-बार सदन में वायु प्रदूषण को लेकर चर्चा की मांग कर रहे थे। वहीं अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आश्वसन दिया कि आज ही प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा होगी लेकिन पहले सदन के अन्य कुछ जरूरी काम को पहले निपटा लिया जाए। गुप्ता के बार-बार कहने के बावजूद आप विधायक लगातार चर्चा की मांग कर रहे...