नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- दिल्ली में पलूशन में उछाल का सिलसिला जारी है। हवा की गति धीमी के कारण प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। बीते 3 दिनों के दौरान एक्यूआई में काफी बढ़ोतरी हुई है। रविवार को कई इलाकों का सूचकांक 200 के पार पहुंच गया। चौंकाने वाली बात यह रही कि आईटीओ क्षेत्र की वायु गुणवत्ता रविवार को हैरतनाक तरीके से 400 पार रिकॉर्ड की गई। अर्ली वार्निंग सिस्टम के अनुसार, सोमवार से पूरी दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में आने की संभावना है। इसके साथ ही रात के तापमान में गिरावट आने से हल्की ठंड का अहसास भी होने लगा है।बीते 3 दिन में करीब 100 अंकों की बढ़ोतरी केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 187 अंक मध्यम श्रेणी में रिकॉर्ड किया गया। एक दिन पहले AQI 159 के अंक रिकॉर्ड किया गया था। बीते...