नई दिल्ली, जुलाई 21 -- दिल्ली में इस महीने के अंत तक 30 से अधिक नए 'आयुष्मान आरोग्य मंदिरों' की बड़ी सौगात मिलेगी। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने सोमवार यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस महीने के अंत तक राष्ट्रीय राजधानी में 30 से ज्यादा नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अगस्त तक राष्ट्रीय राजधानी में 75 और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया जाएगा।950 से ज्यादा जगहों पर केंद्रों की स्थापना का प्लान दिल्ली सचिवालय में एक बैठक के दौरान पंकज सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में 950 से ज्यादा जगहों पर आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की स्थापना के लिए एक अध्ययन चल रहा है। सामुदायिक केंद्रों, बैंक्वेट हॉल, बाजार की दुकानों, पॉलीक्लिनिकों और अन्य अप्रयुक्त सरकारी भवनों में खाली जगहों की पहचान करन...