नई दिल्ली, मार्च 23 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा में 2025-26 की आर्थिक समीक्षा पेश की जो राष्ट्रीय राजधानी की मजबूत अर्थव्यवस्था को दिखाती है। रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 5,31,610 रुपये तक पहुंचने का अनुमान है जो राष्ट्रीय औसत से ढाई गुना अधिक है। दिल्ली का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) 9.42 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 13,27,055 करोड़ रुपये होने की संभावना है। यही नहीं दिल्ली सरकार को 9,661,31 करोड़ रुपये का राजस्व अधिशेष मिलने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...