नई दिल्ली, फरवरी 18 -- दिल्ली का स्ट्रीट फूड देशभर में मशहूर है लेकिन यहां के छोले भटूरों की तो बात ही अलग है। फूले-फूले, बाहर से हल्के क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट भटूरे खाने में इतने टेस्टी लगते हैं कि मन ही नहीं भरता। घर पर भी भटूरे बनाना कोई ज्यादा मुश्किल काम नहीं है। रेसिपी सिंपल है लेकिन वो बाजार वाला टेक्सचर, स्वाद और फुलावट लाना थोड़ा मुश्किल लगता है। दरअसल सारा खेल भटूरे के डो का है। सही तरीके से आटा लगाएंगी तो सेम बाजार वाले भटूरे घर पर आसानी से बना लेंगी। शेफ रणवीर बरार ने भटूरे का आटा लगाने के दो तरीके शेयर किए हैं, साथ ही छोटी-छोटी टिप्स भी साझा की हैं। इन बातों का ध्यान रखेंगी तो एकदम परफेक्ट फूले-फूले भटूरे बनकर तैयार होंगे।पहला तरीका: भटूरे के लिए खमीर वाला आटा लगाएं शेफ रणवीर ने भटूरे का आटा लगाने के दो तरीके शेयर किए हैं। ...