फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 26 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। स्थानीय बस अड्डे पर पहुंचकर एक युवक दिल्ली जाने वाली बस में बैठ गया। घर वालों ने फोन किया तो बताया कि दिल्ली वाली बस में बैठे है। इसके बाद कुछ समय बाद फिर फोन किया तो फोन बंद था इस पर परिजन परेशान होकर बस अड्डे पर पहुंचे। लेकिन युवक का कोई अभी तक पता नहीं लग सका है। हरदोई जिले के हरपालपुर के सेमरिया गांव िनवासी सत्यम घर से स्थानीय बस अड्डे जा पहुंचा।

युवक का परिवार परेशान घर वालों ने दोपहर 1:30 बजे फोन किया तो फोन से बात करते हुए युवक ने बताया वह फर्रुखाबाद के बस अड्डे पर खड़ा है। इस पर घर वालों ने पूछा कि बस अड्डे कैसे पहुंचे तो फोन काट दिया। इसके बाद घर वाले और परेशान हो गए। सत्यम का चाचा का बेटा अनुराग घर से निकला और रस्ते में उसने सत्यम को फोन किया तो सत्यम ने बात की और बताया कि वह द...