शिमला, मई 24 -- हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में लंबे सर्दियों के मौसम और भारी बर्फबारी के बाद अब दिल्ली से लेह जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर आई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) 26 मई से दिल्ली-केलांग-लेह बस सेवा फिर से शुरू करने जा रहा है। यह बस सेवा सर्दियों के दौरान बर्फबारी और मार्ग बंद होने के कारण बंद कर दी गई थी। एचआरटीसी केलांग के क्षेत्रीय प्रबंधक अंशित शर्मा ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लाहौल-स्पीति द्वारा केलांग-लेह मार्ग को सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। इसके बाद सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और अब एचआरटीसी ने बस सेवा दोबारा शुरू करने का फैसला लिया है। यह भी पढ़ें- हिमाचल : वृद्धावस्था पेंशन के लिए 44 की उम्र में 'बुजुर्ग' बन गए लोग, FIR दर्जइन रूट्स से...