हमीरपुर, जुलाई 22 -- हमीरपुर। दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव सहित अन्य विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ बुधवार को सपा ने मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यालय से नारेबाजी करते हुए सपाइयों की भीड़ कलेक्ट्रेट पहुंच गई। जहां केंद्र व राज्य सरकारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। कुछ सपाइयों ने अपने हाथों को जंजीरों और रस्सियों से बांध रखा था। गोल चबूतरे में सपाइयों ने धरना-प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एडीएम (वित्त एव राजस्व) राकेश कुमार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम देखने को मिले। पार्टी के जिलाध्यक्ष इदरीस खान के नेतृत्व में कार्यालय में जमा हुए सपाइयों ने मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन के समर्थन में उतरे स...