दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस बोलेरो से टकराई, एक की मौत
रामपुर, मई 20 -- दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सोमवार रात श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर बस हाईवे पर खड़ी बोलेरो से जा टकराई। बस कानपुर से चारधाम यात्रा के लिए जा रही थी। हादसे में बोलेरो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस सवार यात्रियों समेत 19 लोग घायल हो गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इनमें से 14 बस यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि चार बस यात्री समेत पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। कानपुर के करीब 17 श्रद्धालु ट्रैवलर बस में सवार होकर तीर्थ यात्रा पर निकले थे। इनका पहला पड़ाव हरिद्वार था। रामपुर में सिविल लाइंस थाना से गुजरते समय बस अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे पर खड़ी एक बोलेरो से पीछे से जा भिड़ी। हादसे में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और चालक छोटे (निवासी गंगापुर सराय माजरा, मिलक) की मौके पर ही मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.