दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर लगेंगे ओवरस्पीड कैमरे, 100 की रफ्तार पार करते ही कटेगा ई-चालान
संवाददाता, जुलाई 12 -- UP News: दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर ओवरस्पीड वाहन दौड़ाने पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। हादसों पर अंकुश लगाने के लिए एनएचएआई गाजियाबाद द्वारा डासना से हापुड़ तक ओवरस्पीड कैमरे लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। एनएचएआई मुख्यालय से ओवर स्पीड कैमरे लगाने का प्रस्ताव पास भी हो चुका है। सितंबर या अक्तूबर तक कैमरा लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद अगर वाहन चलाते वक्त नियमों को उल्लंघन किया तो चालान सीधे आपके घर पहुंच जाएगा। डासना से हापुड़ बाईपास तक नेशनल हाईवे-09 का करीब 25 साल पहले निर्माण कराया गया था। 2019 में इस हाईवे को छह लेन रोड की सौगात मिली थी। ऐसे में हाईवे चौड़ा होने के कारण यहां हल्के व भारी वाहन फर्राट भरते हैं। हाईवे पर हल्के वाहनों के लिए गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी वाहनों के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.