हापुड़, फरवरी 1 -- पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर शनिवार दोपहर को स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने चावल-धान व्यापारी के मुनीम से असलाह दिखाकर 64 लाख रुपये से भरा बैग लूटा और फरार हो गए। मुनीम ने पुलिस को लूट की सूचना दी। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर एएसपी समेत जनपद का फोर्स मौके पर पहुंचा। शाम को मेरठ रेंज एडीजी भानू भास्कर और डीआईजी कलानिधि नैथानी ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर लूट का जल्द खुलासा करने के आदेश दिए। वहीं देर रात डीआईजी कलानिधि नैथानी ने कार्रवाई कर शनिवार रात को पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह, एचपीडीए चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार और छिजारसी चौकी प्रभारी महंथराज यादव को सस्पेंड कर दिया है। जांच एएसपी विनीत भटनागर को दी गई है। पुलिस के अनुसार राजस्थान के जिला सीकर निव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.