अमरोहा, जुलाई 4 -- दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर बने अवैध कटों को यातायात पुलिस व एनएचएआई की टीम ने शनिवार को बंद कराया। कुछ अवैध कटों को चिन्हित किया गया, जिन्हें अभियान चलाकर बंद कराया जाएगा। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर बृजघाट से गजरौला तक 17 से अधिक अवैध कट बने हुए थे। जिसके चलते आए दिन हादसे हो रहे थे। इसे लेकर जिम्मेदार अधिकारी गंभीर नहीं थे। हिन्दुस्तान अखबार ने अवैध कटों की खबर को तीन जुलाई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर को गंभीरता से लेते हुए एसपी लखन सिंह यादव ने अभियान चलाकर हाईवे पर बने अवैध कटों को बंद करवाने के निर्देश दिए थे। यह भी पढ़ें- ट्रैफिक पुलिस को मिलेगा एक्सप्रेसवे व हाईवे के कैमरों का फीड शनिवार को टीएसआई अनुज मलिक ने एनएचएआई की टीम के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाकर शहर के अवैध कटों को बंद कराया। कुछ अवै...