अमरोहा, फरवरी 6 -- गजरौला (अमरोहा), संवाददाता। महाशिवरात्रि पर कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने हाईवे पर सुरक्षा का घेरा कस दिया है। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर भारी वाहनों को नौ फरवरी से डायवर्ट किया जाएगा। 12 फरवरी से ट्रैफिक वन-वे की व्यवस्था लागू कर हल्के वाहनों को निकाला जाएगा। वहीं स्टेट हाईवे पर भी नौ फरवरी से रूट डायवर्ट किया जाएगा। बिजनौर जिले के अधिकारियों से बैठक के बाद स्थानीय पुलिस-प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पहले 10 फरवरी से रूट डायवर्ट करने की प्लानिंग की गई थी, जिसमें गुरुवार को फेरबदल किया गया है। इस बार महा शिवरात्रि पर्व 15 फरवरी को मनाया जाना है। पुलिस-प्रशासन का अनुमान है कि क्षेत्र में कांवड़ियों की संख्या नौ फरवरी से बढ़नी शुरू होगी। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सभी तैयारियां ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.