हापुड़, मई 19 -- प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी द्वारा देशवासियों से पेट्रोल और डीजल का कम उपयोग करने की अपील का असर अब जनपद में भी दिखाई देने लगा है। रोजाना दिल्ली, नोएडा आदि के लिए चलने वाली रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिससे परिवहन विभाग की आय में बढ़ोत्तरी हो गई है। इसके अलावा खुद रोडवेज डिपो के एआरएम भी प्रतिदिन रोडवेज बस से आना जाना करते हैं। हालांकि बसों में दी गई आरक्षित माननीयों की सीट हमेशा खाली ही जाती है। यह भी पढ़ें- PM की अपील का असर; दिल्ली मेट्रो में कितनी ज्यादा संख्या में लोगों ने किया सफर?लोगों से अपील हापुड़ रोडवेज विभाग ने लोगों से अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की अपील की है। विभाग का कहना है कि बस यात्रा नहीं केवल किफायती है, बल्कि इससे ईंधन की बचत और प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद...