लखनऊ, सितम्बर 10 -- दिल्ली की एक और लखनऊ की दो सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर युवतियों को एक एएसआई ने फॉलोअर बढ़ाने के नाम पर जाल में फंसा लिया। इसके बाद तीनों के साथ घिनौना काम किया। दिल्ली की एक इनफ्लुएंसर ने बिहार के मुजफ्फरपुर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में तैनात एएसआई पर ब्लैकमेलिंग और उसके साथी पर रेप का आरोप लगाया है। एएसआई ने लखनऊ की दो इनफ्लुएंसर को भी अश्लील मैसेज भेजकर उनका शोषण किया। पीड़िता ने यह आरोप लगाते हुए एसएसबी मुख्यालय और नगर थाने में आनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता दिल्ली के आभा नगर एक्सटेंशन में रहती है। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक एएसआई ने उसे सोशल मीडिया पर वायरल कराने और फॉलोअर बढ़ाने का झांसा दिया। सात दिसंबर 2025 को मुजफ्फरपुर बुलाया। वह दिल्ली से अपने दो साल के बच्चे को लेकर मुजफ्फरपु...