दिल्ली लक्ष्मी योजना में 1.35 लाख महिलाओं ने कराया पंजीकरण
नई दिल्ली, अगस्त 2 -- -लगभग 10 हजार महिलाओं के फॉर्म रविवार शाम तक जमा हो चुके हैं नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली लक्ष्मी योजना में आवेदन को लेकर महिलाएं काफी दिलचस्पी दिखा रही हैं। योजना की शुरुआत के 36 घंटे के भीतर 1.35 महिलाओं ने इस योजना के लिए अपना पंजीकरण करवा लिया है। वहीं लगभग 10 हजार महिलाओं ने तो प्रक्रिया एवं दस्तावेज के साथ अपने आवेदन भी जमा करवा दिए हैं। इस योजना के तहत लगभग 17 लाख आवेदन आने का अनुमान है। यह भी पढ़ें- Delhi Laxmi Yojana: आवेदन के लिए MP-MLA का पत्र जरूरी; क्या इसके बिना हो पाएगा रजिस्ट्रेशन?योजना की जानकारी जानकारी के अनुसार दिल्ली लक्ष्मी योजना को हाल ही में दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने मंजूरी दी थी। शनिवार सुबह गीता कॉलोनी स्थित डीएम कार्यालय से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस योजना के पोर्टल को लांच किया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.