नई दिल्ली, जुलाई 31 -- Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली सरकार ने हाल में 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इसे मंजूरी दी गई थी। इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जाएगी। कैबनिट मंत्री आशीष सूद सूद ने कहा है कि 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' का पोर्टल कल यानी 1 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने योजना का फायदा उठाने के लिए पात्रता के भी कुछ अहम शर्तों का जिक्र किया है। सूद ने कहा 'कल हमारा पोर्टल चालू हो जाएगा। 21 से लेकर 60 वर्ष की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। जो दिल्ली में 10 साल से रह रहे हैं वे भी आवेदन कर सकते हैं। और ढाई लाख रुपये तक की आय वाले अप्लाई कर सकते हैं।' उन्होंने आगे कहा 'ये टैक्सपेयर्स का पैसा है और महिलाओं को सशक्त...