फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 20 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। दिल्ली रोड पर शुक्रवार की सुबह आलू से लोड एक ट्रैक्टर का अनियंत्रित होकर पहिया निकल गया जिससे मुख्य रोड पर पांच घंटे आवागमन बंद रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं। ट्रैक्टर को हटवाकर यातायात बहाल किया गया। इस बीच रूट बदलकर वाहन निकाले गये।नेकपुर गोशाला के सामने सुबह 7:30 बजे करीब एक ट्रैक्टर जिसकी ट्राली पर आलू लोड था वह अनियंत्रित हो गया। उसका एक बड़ा पहिया निकल गया। इसके चलते ट्रैक्टर की ट्राली मुख्य रोड पर आ गयी जिससे आवागमन बंद हो गया। इस कारण मुख्य रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं। मऊदरवाजा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल करने के लिए ट्रैक्टर को हटवाया। इस दौरान पांच घंटे तक आवागमन बंद रहा। इस बीच लंबे जाम को देखते हुये शहर की ओर से जाने वाले वाहनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.