दिल्ली रोड पर कार-बाइक की भिड़ंत में दो घायल
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 19 -- फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद कायमगंज मुख्य मार्ग पर नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव परमनगर के पास कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। कायमगंज के मोहल्ला कला खेल निवासी सुधीश कुमार और आसिफ बाइक से फर्रुखाबाद से कायमगंज की ओर जा रहे थे। कायमगंज की तरफ से आ रही कार से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चालक सुधीश कुमार सहित दोनों युवक घायल हो गए। सूचना मिलने पर 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी पाकर उनके परिवार के लोग भी आ गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.